भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने निगम मंडलों में अहम नियुक्तियां करते हुए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 26 अप्रैल 2026 को जारी आदेशों में अमरकंटक, उज्जैन और ग्वालियर के विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार अमरकंटक विकास प्राधिकरण में राजेंद्र भारती, उज्जैन विकास प्राधिकरण में रवि सोलंकी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण में मधुसूदन भदौरिया और ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अशोक शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार ने यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत की हैं।
अमरकंटक में राजेंद्र भारती को अध्यक्ष पद
जारी आदेश के अनुसार अमरकंटक विकास प्राधिकरण में राजेंद्र भारती को अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
ग्वालियर में मधुसूदन भदौरिया को जिम्मेदारी
ग्वालियर विकास प्राधिकरण में मधुसूदन भदौरिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां भी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
उज्जैन में रवि सोलंकी के नेतृत्व में नई टीम
उज्जैन विकास प्राधिकरण में रवि सोलंकी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष और सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें मुकेश यादव, रवि वर्मा, विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, सुशीला जाटवा और दुर्गा बिल्लौटिया शामिल हैं।
ग्वालियर विशेष में अशोक शर्मा को जिम्मेदारी
ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां करते हुए अशोक शर्मा को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
