khabar abhi tak

भाजपा नेता की गाड़ी से मिला अवैध शराब का जखीरा, मंडल महामंत्री बोले, किराए पर दिया था वाहन

 

मंडला। मंडला के बिछिया थाना पुलिस ने भाजपा के मंडल महामंत्री की बुलेरो गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है।  यह कार्रवाई थाने के सामने एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने मामले में वाहन चालक मनोज यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

                                 पुलिस के अनुसार जब्त की गई बोलेरो भाजपा के बिछिया मंडल महामंत्री नरेश सारवे की बताई जा रही है। इस बात के सामने आते ही मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि भाजपा नेता नरेश सारवे ने कहा है कि उन्होंने यह वाहन शंभू गुप्ता को निजी उपयोग के लिए किराए पर दिया था और शराब से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बोलेरो में शराब के कार्टन लोड करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वही वाहन है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद शराब ठेकेदार की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अब जब्त शराब के बैच नंबर के आधार पर उसके स्रोत की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब के परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट जरूरी होता है। अगर परमिट नहीं मिला, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak