khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन के आरएमएस आफिस में लगी आग, जनरेटर से भड़की, मची अफरातफरी

कटनी. पमरे के जबलपुर रेल मंडल के कटनी स्टेशन पर  रेल मेल सर्विस (आरएमएस) के आफिस में अचानक आग भड़क उठी, जिससे यहां पर कार्यरत कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। खासकर जरूरी डाक बचाने की कवायद में परेशान होते रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी एसएस (कमर्शियल) विजय कुमार कुशवाहा तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अन्य रेल कर्मियों के माध्यम आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। उनकी सक्रियता और त्वरित सूझबूझ के चलते आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया।

किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या धनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रेलवे संपत्ति को सुरक्षित बचा लिय

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak