बताया गया है कि किसान मुन्नीलाल त्रिपाठी ने अपने खेत में बनाई गई मड़ैया में सो रहे थे। इस दौरान खेत में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। तेजी से फैली आग मड़ैया तक पहुंच गई। मुन्नीलाल ने स्वयं को व अन्य सामान को बचाने की कोशिश की, इस दौरान वे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उस वक्त तक देर हो चुकी थी। आगजनी की घटना में फसल खाक हो गई, वहीं किसान मुन्नीलाल की भी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
Tags
satna