khabar abhi tak

हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराकर झुकी बस,यात्रियों में मची चीख-पुकार,देखें वीडियो



जबलपुर
।  माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। सागर से जबलपुर की ओर आ रही यह बस नगमा तिराहे के समीप सड़क किनारे लगे 11 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को रास्ता देने के प्रयास में बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।

​यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

​हादसे के बाद बस एक तरफ झुक गई जिससे यात्रियों को बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही माढ़ोताल पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद न तो बिजली का पोल गिरा और न ही हाईटेंशन लाइन टूटी, अन्यथा करंट फैलने से स्थिति भयावह हो सकती थी। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं,जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak