बजट भाषण में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शेरो-शायरी के जरिए शहर के विकास कार्यों की रूपरेखा पेश की। उन्होंने कहा कि सदन के सभी सदस्य उनके लिए समान हैं। उन्होने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। महापौर ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष के वार्ड में भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों के काम कराए गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने विपक्ष पर निगम की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया और शायरियों के माध्यम से तीखा हमला बोला। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के चलते सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया और बजट बैठक विवादों के बीच घिरती नजर आई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के चलते सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया और बजट बैठक विवादों के बीच घिरती नजर आई। विपक्ष को बोलने का मौका मिलने पर नेता प्रतिपक्ष अमरेश मिश्रा ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन चलने वाली आम सभा की बैठक को महज एक दिन में ही समाप्त कर दिया गया था। अमरीश मिश्रा ने कहा कि वे लगातार पत्र लिखकर बैठक बुलाने की मांग करते रहे, लेकिन उनकी बातों को अनदेखा किया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कई विकास कार्य बिना सदन में चर्चा के ही शुरू कर दिए जाते हैं।