जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) कर्मियों के सोमवार की रात 9 बजे ड्यूटी जाते समय उस समय हड़कम्प मच गया, जब बीच सड़क उन्होंने ने मगरमच्छ को चहल-कदमी करते हुए देखा। दहशत के चलते कई सड़क पर यातायात बंद हो गया था, जिसके चलते कर्मचारी निर्धारित समय पर निर्माणी में प्रवेश तक नहीं कर पाएं। वहीं आज फिर क्षेत्रीय लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की कि कहीं और मगरमच्छ तो नहीं छिपे हैं.
उल्लेखनीय है कि आयुध निर्माणी खमरिया के द्वार क्रमांक 3 से प्रवेश करते समय रास्ते के दोनों तरफ तालाब मौजूद है। जहां पर निर्माणी एवं स्टेट एरिया में पानी की आपूर्ति के लिए पानी स्टोर किया जाता है। बताया जाता है कि मगरमच्छ बीते कुछ वर्ष पहले परियट जलाशय से पाइप लाइन के माध्यम से तालाब में प्रवेश कर गए थे।
समय के साथ साथ मगरमच्छ अब बड़े हो चुके हैं। वन विभाग द्वारा कई बार इन्हें पकडऩे का प्रयास भी किया गया, परन्तु एक मगरमच्छ ही हाथ लग सका। अब ये मगरमच्छ एक तालाब से दूसरे तालाब जाने के लिए रास्ते का प्रयोग करते है, जिससे कर्मचारी निर्माणी में प्रवेश करते है।
सोमवार की रात को कर्मचारियों ने जब मगरमच्छ देखा तब यह बीच सड़क में बैठा था,लेकिन जब धीरे-धीरे कर्मचारियों की संख्या बढऩे लगी तब वह डर के भागने का प्रयास किया और जाली में जाकर फंस गया। फेंसिंग में फंसे मगरमच्छ को निकालने का प्रयास किया गया, जब उसे नहीं निकाला जा सका तो वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग व अन्य लोगों द्वारा आज मंगलवार की सुबह से भी और मगरमच्छों की खोज करते नजर आये.
