khabar abhi tak

जीसीएफ रोड पर युवक को नकाबपोश बदमाशों ने चाकू अड़ाकर लूटा, सोने की चैन, मोबाइल छीनकर भागे

जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत पाटबाबा जीसीएफ रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने मोटर साइकल सवार युवक पीयूष सिंह राजपूत को चाकू अड़ाकर सोने की चैन व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद पीयूष सिंह के साथ मारपीट करते हुए भाग निकले, लूट की घटना से घबराए पीयूष ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                  पुलिस अधिकारियों के अनुसार रांझी गुरुद्वारा के समीप रहने वाले पीयूष सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष रसल चौक से बिरयानी लेकर रात 10.30 बजे के लगभग मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकले। जब वे पाटबाबा जीसीएफ रोड से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान नकाबपोश बदमाश बाइक से पीछा करते हुए आए और रोककर चाकू अड़ा दिया। पीयूष सिंह कुछ समझ पाता इससे पहले उसके गले से सोने की चैन व मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। पीयूष ने लुटेरों का पीछा किया तो बदमाशों ने रुककर पियूष सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की और धमकी देते हुए भाग गए। लूट की घटना से घबराए पियूष सिंह ने परिजनों की मदद से थाना घमापुर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। गौरतलब है कि जीसीएफ रोड पर इससे पहले भी रात के वक्त में लूट की गई वारदातें हो चुकी है, लेकिन लुटेरों के न पकडऩे जाने से इस तरह की घटनाएं आज भी लगातार हो रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak