khabar abhi tak

ब्रेकिंग:जबलपुर में बड़ा हादसा नहर के तेज बहाव में डूबीं तीन बालिकाएं,देखें वीडियो




जबलपुर। जिले के बरगी सालीवाड़ा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ नहर के किनारे बैठी तीन बच्चियाँ अचानक गहरे पानी में बह गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल नहर के पास मौजूद थीं, तभी अनियंत्रित होकर पानी की तेज धारा की चपेट में आ गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाया और उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण तीनों बच्चियाँ गहराई में समा गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँच गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता बच्चियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak