जबलपुर। जबलपुर भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर महिला परिषद के आग्रह पर गढ़ावाल परिवार ने अपने स्वर्गीय पिता नरेश जैन गढ़ावाल की पुण्य तिथि महिला परिषद के माध्यम से गरीबजनों को भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य में करीब 200 गरीबजनों ने भोजन ग्रहण किया। सभी को भोजन स्टील की थालियों में ससम्मान परोसा गया। जिसमें पूरी, छोला एवं स्वादिष्ट सूजी का हलुआ परोसा गया। सभी ने प्रेमपूर्वक भरपेट भोजन किया और संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर महिला परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमला दीदी, संभाग अध्यक्ष संध्या जैन शांत, शाखा अध्यक्ष मीना बडकुल, जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश भैया, अनुश्री गढ़ावाल, अमित पड़रिया, मनोज जैन, रमेश बडकुल, मणी जैन, निशा चौधरी, साधना बडकुल, पुष्पा, सुनीता जैन, मैक्स कल्पना हार्डवेयर, श्वेता मोदी, सुशीला नेता, सुषमा सिटी, मेघा जैन, सचिव संजना जैन, कौश अध्यक्ष भानुप्रिया जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे अपनी गरिमा मयउपस्थित से कार्यक्रम को सफल बनाया।
Tags
jabalpur