पुलिस के अनुसार कुरवाही वर्तमान में बिछिया निवासी राजकुमार उइके उम्र 45 वर्ष अपने भतीजे कमलेश धुर्वे 30 वर्ष निवासी बिंझिया ग्राम पंचायत एक शादी समारेाह में शामिल होने के लिए बेहंगा गए थे। शादी समारोह से देर रात दो बजे के लगभग मोटर साइकल से घर के लिए निकले। जब वे महाराजपुर फॉरेस्ट नाका के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आए ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में राजकुमार की मौत हो गई। वहीं कमलेश धुर्वे के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने घायल कमलेश को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल में भरती कमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है।