khabar abhi tak

रेल कर्मचारियों-अफसरों की बढ़ी मुसीबत, कोचिंग डिपो, रेल सौरभ, बजरंग कॉलोनी मार्ग बंद पड़ा (देखें वीडियो)

जबलपुर. रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर रोड जाने वाली सड़क में चल रहे अमृत जल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के काम के कारण आज बुधवार 8 अप्रैल से रेल अधिकारियों, कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।  हालांकि पुल नंबर 1 से कांचघर रोड पर पिछले 3 माह से काम चल रहा है, किंतु अब काम बजरंग कालोनी के आगे कोचिंग डिपो के सामने पहुंच गया है, जिससे वाहन नहीं निकल पा रहे हैं.

हालांकि पिछले दिनों रेल प्रशासन ने प्रोजेक्ट में लगे कर्मचारियों पर दबाव बनाकर 2 दिनों तक काम को रुकवा दिया था, किंतु आज बुधवार से फिर से काम चालू हो गया है. जिससे सबसे ज्यादा परेशानी का सामना रेल सौरभ कालोनी में रहने वाले अफसरों को हो रही है, क्योंकि वे चार पहिया वाहन से आवागमन करते हैं, जबकि छोटे कर्मचारी दो पहिया या पैदल ही आफिस जा रहे हैं.

अगले 15 दिन भारी मुसीबत के

बताया जाता है कि प्रोजेक्ट का काम अब कोचिंग डिपो के मेन गेट से पुल नंबर 1 की ओर शुरू हो रहा है, जिससे कोचिंग डिपो में काम पर पहुंचने वाले कर्मचारियों की मुसीबत अधिक बढ़ जायेगी, वहीं जीएम व डीआरएम आफिस में कार्यरत कर्मचारी तो पैदल चले जायेंगे, किंतु अधिकारियों को लगभग 3 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आफिस तक आवागमन करना होगा.

रेलवे ने आम लोगों को नहीं दिया था रास्ता

लोगों का कहना है कि पिछले 3 माह से आम जनता व छोटे कर्मचारी इस मार्ग से यात्रा करने में परेशान हैं, इस दौरान रेल प्रशासन ने रेल सौरभ होते हुए महाकोशल हॉट बाजार मार्ग जाने वाले रास्ते का उपयोग आम लोगों को करने नहीं दिया, अब जब अधिकारियों की परेशानी बढ़ी, तब वे नगर निगम पर दबाव बनवा रहे हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak