khabar abhi tak

रिश्वत की पहली किश्त लेते धराया बाबू

 


लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की बड़ी ट्रैप कार्रवाई

जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार 8 अप्रैल को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा प्रहार करते हुए नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में कार्यरत लिपिक संजय कुमार तिवारी को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। इस योजनाबद्ध कार्रवाई को योगेश देशमुख के निर्देशन और मनोज सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

​घटना के संबंध में शिकायतकर्ता भीष्म नारायण सिंह राजपूत निवासी शांति नगर दमोह नाका जबलपुर ने लोकायुक्त में मामला दर्ज कराया था। भीष्म नारायण के अनुसार पेवर ब्लॉक कार्य का भुगतान प्राप्त होने के बाद उनकी एफडीआर और बैंक गारंटी वापस लौटाने के बदले लिपिक संजय कुमार तिवारी ₹52,000 की मांग कर रहा था। आपसी बातचीत के दौरान यह सौदा ₹38,000 में तय हुआ। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की सत्यता की पुष्टि की और नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के कंप्यूटर कक्ष में जाल बिछाया जहाँ आरोपी को ₹25,000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

​आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस सफल ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak