khabar abhi tak

ट्रक के कुचलने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर, जबलपुर रेफर

 

जबलपुर। जबलपुर के समीपस्थ जिला मंडला में गाजीपुरा टोल प्लाज पर आज दोपहर के वक्त तेज गति से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकल सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर चोटें आई,जिसे इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। 

                              पुलिस के अनुसार ग्राम सिलपुरी मंडला निवासी ब्रजेश परते उम्र 25 वर्ष, हेमराज परते 21 वर्ष व अजीत परते आज दोपहर मोटरसाइकल से किसी काम के लिए निकले। जब वे गाजीपुर टोल प्लाजा से आगें बढ़ इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर लगते ही तीनों युवक मोटरसाइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे ट्रक कुचलते हुए निकल गया, हादसे में ब्रजेश व हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजीत के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुघर्टना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजीत परते को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में अजीत की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने फरार हुए ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak