khabar abhi tak

रेल न्यूज : जबलपुर से हावड़ा के मध्य कटनी साउथ, ब्यौहारी, सिंगरौली होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी

 
जबलपुर।
रेलवे द्वारा समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर आरक्षित एवं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चल रही है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गाड़ी संख्या 01701/0702 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 03-03 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी। रेलयात्री इस स्पेशल ट्रेन कि किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। 

जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (03-03 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से हावड़ा स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से 19:20 बजे प्रस्थान कर कटनी साऊथ 20:25 बजे, खन्ना बंजारी 21:30 बजे, ब्योहारी 23:20 बजे, पहुँचकर अगले दिन सरईग्राम मध्यरात्रि 00:40 बजे, बरगवां 01:20 बजे, सिंगरौली 02:20 बजे, ओबराडैम 03:25 बजे, चोपन 04:00 बजे, रेणुकूट 05:00 बजे, गढ़वा रोड जंक्शन 06:40 बजे, डालटनगंज 07:28 बजे, लातेहार 08:30 बजे, पतरातू 10:00 बजे, बरकाकाना जंक्शन 10:50 बजे, राँची रोड 11:30 बजे, बोकारो थर्मल 12:40 बजे, धनबाद जंक्शन 15:50 बजे, आसनसोल जंक्शन 17:00 बजे, दुर्गापुर 17:35 बजे, बर्द्धमान जंक्शन 19:43 बजे, बैण्डेल जंक्शन 20:48 बजे और बुधवार को रात 22:15 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01701 हावड़ा से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन हावड़ा जंक्शन से मध्यरात्रि 00:15 बजे प्रस्थान कर बैण्डेल जंक्शन 01:00 बजे, बर्द्धमान जंक्शन 01:50 बजे, दुर्गापुर 03:23 बजे, आसनसोल जंक्शन 04:10 बजे, धनबाद जंक्शन 06:20 बजे, बोकारो थर्मल 08:28 बजे, राँची रोड 09:30 बजे, बरकाकाना जंक्शन 10:00 बजे, पतरातू 10:38 बजे, लातेहार 12:38 बजे, डालटनगंज 13:40 बजे, गढ़वा रोड जंक्शन 14:20 बजे, रेणुकूट 16:00 बजे, चोपन 16:45 बजे, ओबराडैम 17:25 बजे, सिंगरौली 19:20 बजे, बरगवां 20:18 बजे, सरईग्राम 20:58 बजे, ब्यौहारी 22:40 बजे, खन्ना बंजारी 23:56 बजे, पहुँचकर अगले दिन कटनी साऊथ 01:30 बजे और शुक्रवार को जबलपुर 04:00 बजे पहुंचेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak