khabar abhi tak

सिवनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

सिवनी. एमपी के सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र में ईश्वरपुर-छितापार मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे की है।

घायलों की पहचान हिंगवानी निवासी दीपक यादव (45) और बटवानी निवासी मनोज सलाम (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार घंसौर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा मेहता की तरफ से आ रहा था। ईश्वरपुर-छितापार मार्ग के बीच उनकी भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिया।

गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak