khabar abhi tak

एमपी : दमोह में समर्थित जनपद सदस्य ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती, जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर

दमोह. एमपी के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोप फतेहपुर के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य 50 साल के कुदन आदिवासी पर लगा है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। नाबालिक को मेडिकल परीक्षण के पश्चात जबलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है.

यह घटना बुधवार को तब उजागर हुई जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता को महिला थाने भेजा गया।

पुलिस ने पीडि़ता का डाक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें उसके पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य कुदन आदिवासी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी हुआ फरार

एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया की रात में पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाने में जीरो पर मामला दर्ज कर पीडि़ता को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वह पांच माह के गर्भ से है। मगरोन थाना प्रभारी बीएल पटेल ने बताया कि आरोपी कुदन आदिवासी फतेहपुर का जनपद सदस्य है और वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह घटना करीब पांच माह पुरानी बताई जा रही है। पीडि़ता ने घटना के तुरंत बाद परिजनों को जानकारी नहीं दी थी।

भाजपा समर्थित  है नेता

जनपद सदस्य भाजपा समर्थित हैं। आदिवासी होने के चलते पिछले चुनाव में उसे भाजपा ने समर्थन दिया था। इसके पहले उनकी पत्नी आदिवासी कोटे से फतेहपुर से सरपंच रह चुकी हैं। जनपद सदस्य पर लगे आरोपों पर बटियागढ़ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल सिंह कुशवाहा ने बताया की जनपद सदस्य कूदन आदिवासी भाजपा समर्थित हैं। उन्होंने बताया था कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वह इस उम्र में ऐसा काम क्यों करेंगे। इसलिए पुलिस निष्पक्ष तरीके से इस मामले में जांच करें। यदि वह दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak