ढाबा के पीछे चल रहा था हार-जीत का दाव, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई प्रभावी कार्यवाही
जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने एक ढाबा के पीछे संचालित जुआ फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुए सात जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ताश के पत्तों के साथ 35 हजार रुपये की नगदी भी जप्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को को सूचना मिली कि मनसकरा वाईपास स्थित अवधेश गुप्ता के ढाबा के पीछे कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से सभी सात जुआरियों को धर दबोचा। पकड़े गए जुआरियों की पहचान रवि प्रकाश सरावगी निवासी वार्ड नम्बर 6 सिहोरा, विनोद गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर 1 सिहोरा, श्यामनारायण गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर 3 सिहोरा, विष्णुप्रसाद साहू निवासी वार्ड नम्बर 4 कटरा सिहोरा, धीरेन्द्र सिंह निवासी गुप्ता ढाबा कमरा नम्बर 3 सिहोरा, प्रदीप दुबे निवासी वार्ड नम्बर 4 सिहोरा और राजकुमार साहू निवासी कालभैरव चौक सिहोरा के रूप में हुई है।तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से कुल 35 हजार रुपये की नगदी जब्त की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहोरा में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को, उप निरीक्षक बिनोद कुमार बागरी, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह और आरक्षक संदीप पाण्डे की भूमिका सराहनीय रही।
