जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल के ब्यौहारी स्टेशन पर आज रविवार 12 अप्रैल की दोपहर उस समय रेल कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के निवासियों में हड़कम्प व अफरातफरी फैल गई. जहां यहां साइडिंग में खड़े चार कोचों में से एक में भीषण आग लग गई। इससे निकलने वाले धुएं का गुबार कर्ई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।रेल सूत्रों के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे के लगभग ब्यौहारी स्टेशन के टीएमएस साइडिंग में 4 कोच खड़े थे, जो रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के ट्रेक मशीन के कर्मचारियों द्वारा ट्रेक मेंटेनेंस के प्रयोग में लाये जाते थे, इसमें से एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी, जिससे निकला धुआं पूरे स्टेशन के अलावा आसपास के इलाकों में भी देखा जाने लगा, जिससे हड़कम्प मच गया। रेल कर्मचारियों ने ब्यौहारी नगर पालिका घटना की सूचना दी. जहां से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. इस दौरान कोच को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि जिस कोच में आग लगी है, उसके अंदर इंजीनियरिंग विभाग का सामान भी रखा था, जो ट्रेक मेंटेनेंस के काम में आता है.
जबलपुर रेलमंडल के ब्यौहारी स्टेशन में ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, पूरा डिब्बा जला (देखें वीडियो)
byKhabarAbhiTak
-
0
