khabar abhi tak

अधारताल दाऊ मैरिज गार्डन के सामने बदमाशों ने रास्ता रोककर पिता, दो बेटो पर किया हमला, राह चलते लोगों को खदेड़ा

 

जबलपुर। अधारताल के महाराजपुर स्थित दाऊ मैरिज गार्डन के सामने उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चार बदमाशों ने पिता व दो बेटों को रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों बेटे व पिता के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।

                                            बताया गया है कि पुरानी बस्ती माढ़ोताल में रहने वाला अभिषेक रैकवार उम्र 30 वर्ष अपने पिता लक्ष्मीनारायण व भाई अभय के साथ पनागर से ग्राम हथना शादी में शामिल होने के लिए निकला, जब वे दाऊ मैरिज गार्डन महाराजपुर के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान प्रिंस रजक, नीलेश कोल, साहिल कोल, रोहित कोल ने रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। अभिषेक ने रुपए देने से मना किया तो चारों ने मिलकर अभिषेक पर हमला कर दिया, अभिषेक पर हमला होते देख पिता व भाई ने बीच बचाव किया तो उनपर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों के शरीर पर चोट आई। हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे बदमाशों ने हथियार चमकाते हुए खदेड़ दिया, जिससे भगदड़ मच गई। घायलों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचारक े लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं खबर यह भी है कि चारों बदमाशों ने इस रोड पर देर रात तक कोहराम मचाया है, राह चलते लोगों को रोककर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस अब हमलावरों को पकडऩे के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। मिले जो शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगे उसने रूपये देने से मना किया तो चारों गालीगलोज कर हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे तथा चाकू से हमला कर उसके एवं उसके भाई अभय एवं पिता लक्ष्मीनारायण के पैरो मे चोटे पहुंचा दी तथा रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ 296, 115(1),118(1),119(1),351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak