khabar abhi tak

जबलपुर मंडल में मिशन कर्मयोगी के तहत रेल कर्मचारियों के लिए साधना सप्ताह का आयोजन

जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेल मंडल में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन दिनांक 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यालय के निर्देशों के तहत आयोजित है

इस दौरान सीबीटी सेंटर, जबलपुर, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर तथा कटनी, एनकेजे, दमोह, सागर, सतना, नरसिंहपुर, पिपरिया, ब्यौहारी सहित विभिन्न स्टेशनों, डिपो एवं कार्यालयों में कार्यशालाएं एवं सेमिनार आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों ने iGOT कर्मयोगी पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल/कोर्सेज में सहभागिता करते हुए न्यूनतम 04 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ये है आयोजन का उद्देश्य

साधना सप्ताह का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में क्षमता निर्माण (Capacity Building) को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण के माध्यम से उनके व्यवहारिक ज्ञान एवं कार्यकुशलता में वृद्धि करना है। मंडल द्वारा इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक कार्य प्रणाली, डिजिटल लर्निंग एवं कुशल प्रशासनिक कार्यशैली के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak