khabar abhi tak

शराब पीने रुपया न देने पर शादी समारोह में चाकू चले, चाचा-भतीजे की हालत गंभीर

जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत अमखेरा में चल रहे शादी समारोह में शराब पीने के लिए रुपए न देने पर बदमाशों ने लकी चौधरी नामक बालक पर चाकू से हमला कर दिया। भतीजे पर हमला होते देख चाचा रवि चौधरी बीच बचाव करने आए तो उनके साथ मारपीट कर चाकू मारे। हमले में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई, वहीं हमला होते देख शादी में शामिल मेहमानों व परिजनों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। 

                                 गोहलपुर पुलिस ने बताया कि अमखेरा निवासी लकी चौधरी के घर में बीती रात शादी कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले नमन चौधरी, गौरव व निहाल चौधरी भी शादी में आए थे। जिन्होने लकी से कहा कि तेरे चाचा की शादी है शराब पीने के लिए रुपया दे, लकी द्वारा रुपया देने से मना करने पर तीन युवक भड़क गए और गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। अचानक किए हमले में लकी के चेहरे व आंख के पास चोट आई, लकी पर हमला होते देख चाचा रवि चौधरी पहुंच गए और समझाइश देते हुए बीच बचाव किया। इस दौरान तीनों बदमाशों ने अपने साथी प्रिंस, बाबू व आर्यन चौधरी को आवाज देकर बुला लिया। इन सभी ने मिलकर चाचा रवि चौधरी के साथ मारपीट करते हुए उनपर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में रवि के शरीर भी चोटें आई। शादी समारोह में चाकूबाजी होते देख मेहमानों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई, इस बीच हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घटना के बाद शादी समारोह की चहल पहल में सन्नाटा छा गया, यहां तक कि शादी में शामिल होने आए मेहमान भी अपने अपने घरों को चले गए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak