जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित आयशा नगर खजरी खिरिया क्षेत्र में रहने वाली महिला हिना खान ने पति अनवर शाह की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच में मिले कथनों के आधार पर पति अनवर शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिना ने दो मासूम बच्चों को छोड़कर यह कदम उठाया है।
पुलिस के अनुसार हिना खान की शादी वर्ष 2019 में हुसैन नगर मोहरिया निवासी अनवर शाह से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद हिना के दो बच्चों है, वहीं शादी के एक साल बाद हिना के पति अनवर शाह का ट्रेन से गिरने से वाया हाथ कट गया था जिस कारण अनवर शाह ने सिलाई का काम बंद कर दिया था घर पर ही रहने लगा था, यहां तक कि हिना शाह द्वारा काम धंधा करने की बोलने पर शराब पीकर पत्नी हिना शाह के साथ मारपीट करता था। 29 मार्च को भी अनवर शाह ने हिना के साथ जमकर मारपीट की, परिजनों ने देखा तो उतारकर मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां पर हिना की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो यह तथ्य सामने आए। जिसपर पुलिस ने अनवर शाह के खिलाफ आज प्रकरण दर्ज कर लिया।