khabar abhi tak

एमपी : पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा शुरू, भोपाल से चंदेरी-ओरछा के लिए नई उड़ान, हफ्ते में पांच दिन सेवा

 
भोपाल.
पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई पीएमश्री हेली पयर्टन सेवा के तहत हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ 19 अप्रैल रविवार को किया गया। भोपाल स्टेट हैंगर से सीएम मोहन यादव नए रूट्स के लिए हेलिकॉप्टर को हरी झड़ी दिखाई। 

पर्यटन विभाग द्वारा दोनों रुट्स पर हफ्ते में पांच दिन सेवा दी जाएगी। पर्यटकों के लिए यह सेवा बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार पीपीपी मॉडल पर ऑपरेट की जाएगी।

वीआईपी दर्शन के लिए स्पेशल पैकेज लॉन्च

पर्यटन विभाग ने पर्यटकों ने 14 हजार 500 का स्पेशल पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें वीआईपी दर्शन और प्रसाद के साथ एंड-टू-एंड सुविधा दी जाएगी। इसमें 13000 हेलिकॉप्टर, 1150 रुपए और 350 टैक्सी किराया शामिल रहेगा। 3500 रुपए में जॉय राइड की सुविधा भी मिलेगी।

टिकट, होटल, खाना, गाइड की बुकिंग

भोपाल से प्रति व्यक्ति ओरछा का किराया 6500 और चंदेरी का किराया 5500 रुपए निर्धारित किया है। एक बार में छह पर्यटक एक साथ हवाई सफर कर सकेंगे। होटल, खाने और राइड के लिए गाइड पहले से बुक करना होगा।

भोपाल से 1.20 घंटे में पहुंंचेंगे ओरछा, चंदेरी

हेलिकॉप्टर से दोनों स्थलों पर पर्यटक सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट में पहुंच सकेंगे। जिसमें भोपाल से ओरछा का सफर 1.20, ओरछा से चंदेरी 21 मिनट और भोपाल से चंदेरी 1.05 घंटे का सफर रहेगा।

तीन चरणों में हेलिकॉप्टर सेवा

पहले चरण में ओंकारेश्वर, महाकलेश्वर और इंदौर।

दूसरे चरण में कान्हा, बांधवगढ़, मैहर, अमरकंटक, चित्रकूट।

तीसरे चरण में भोपाल से ओरछा और चंदेरी।

हेलिकॉप्टर सेवा के लिए यहां बुकिंग

पर्यटक हेलिकॉप्टर की सेवा के लिए आईआरसीटीसी और WWW.FLYOLA.IN पर बुकिंग कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak