khabar abhi tak

एमपी का बिगड़ा मौसम : भोपाल में बारिश, जबलपुर, मंडला, सिवनी सहित कई जिलों में आंधी-ओले का एलर्ट

भोपाल/जबलपुर. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. भोपाल के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, सीहोर में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जबलपुर, सिवनी, मंडला में आंधी चलनेका अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इंदौर, देवास, उज्जैन में भी ओले गिरने, तेज आंधी चलने का अलर्ट है। खंडवा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, शहडोल, शाजापुर और बालाघाट में आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चल सकती है।

दो सिस्टम से बना आंधी-बारिश का मौसम

मौसम केंद्र ने अप्रैल महीने का फोरकास्ट जारी किया गया है। ताजा फोरकॉस्ट बताता रहा है कि शुरुआत दो सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। फिलहाल मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आंधी और बारिश का मौसम बना हुआ है। जबकि बाकी हिस्से में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। 15 अप्रैल के बाद पूरे मध्यप्रदेश में सूरज की तपिश में इजाफा होगा। जिससे दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

2 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम

छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, खरगोन, बड़वानी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलो मीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेगी और ओले गिरेंगे। नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलो मीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak