जबलपुर। शहर के केंटोनमेंट क्षेत्र सदर बाजार की गली नंबर 9 में रहने वाले भाजपा के मंडल मंत्री के घर पर बीती देर रात रात बमबाजी की घटना से हड़कम्प मच गया। बम फेंके जाने के बाद वहां भड़की आग पर स्थानीय लोगों ने समय रहते काबू पा लिया। जिसके चलते कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। घटना की शिकायत केंट थाना में की गई है. दीवार पर बमबाजी से चलने के निशान भी नजर आ रहे हैं.
बीजेपी मंडल मंत्री बंटी शिवहरे (स्वप्न) के मुताबिकक मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात वह अपने सदर बाजार मकान नं 380 गली नंबर 9 स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ सो रहे थे। रात 2 बजे के लगभग अचानक घर की बिजली चली गई। जब उन्होंने लाइट जाने का कारण जानने के लिए घर के बाहर झांक कर देखा तो, नीचे सड़क पर भीड़ लगी हुई थी। वे तुरंत नीचे पहुंचेे तो पड़ोसियों ने बताया कि अज्ञात तत्वों द्वारा उनके घर पर बम जैसा कुछ फेंका गया था। जिससे तेज धमाके के बाद आग लग गई थी। आग समीप ही खड़े दोपहिया वाहनों तक भी पहुंच गई थी, मगर समय रहते पड़ोसियों ने आग बुझा दी। इस मामले में उनके द्वारा लिखित शिकायत केंट पुलिस थाना प्रभारी को दी गई है।
