जबलपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 जीसीएफ स्टेट के छात्र रेवंत बाजपेई ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। शिवकांत बाजपेई और अपर्णा बाजपेई के पुत्र रेवंत ने कुल 6 विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रेवंत को गणित और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 97, हिंदी में 95, विज्ञान में 93 और एडिशनल विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 95 अंक मिले हैं। रेवंत की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
