khabar abhi tak

चलती ट्रेन से दो बहनों की 90 लाख की ज्वैलरी चोरी, जीआरपी में एफआईआर दर्ज

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अपने ताऊजी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उज्जैन से राजगढ़ आई दो बहनों की बीना-नागदा ट्रेन से करीब 90 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी हो गई। ज्वैलरी चोरी जाने की भनक दोनों बहनों को उस समय लगी, जब सोमवार 27 अप्रैल को माता पूजन के कार्यक्रम में ज्वैलरी पहनने के लिए उन्होंने बैग खोला। इसके बाद ब्यावरा जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ की भाजपा पार्षद सरोज कटारिया की दोनों बेटियों आशा व राजकुमारी का विवाह उज्जैन के नलिया बाकड क्षेत्र में रहने वाले कैलाश सुल्तानिया व होकम सुल्तानिया से हुआ है। एक मई को राजगढ़ में दोनों बहनों के ताऊजी के बेटे की होना है। ऐसे में आशा व राजकुमारी रविवार को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने बच्चों के साथ दोपहर 12.30 बजे उज्जैन से बीना-नागदा ट्रैन में सवार हुई थी। साथ में वह कपड़े व जैवरात के बैग भी लेकर आई थी।

दोनों बहनों की ज्वैलरी एक साथ उन्होंने एक ही बैग में रखी थी। आशा ने बताया कि हम दोपहर 12.30 बजे उज्जैन से ट्रैन में सवार हुए और शाम करीब 5 बजे ब्यावरा उतरे थे। ब्यावरा से राजगढ़ अपने घर पहुंच गए।लेकिन इसी बीच बदमाशों ने बैग में रखी ज्वैलरी को पार कर दिया। ज्वैलरी गायब होने के बाद हमन शिकायत करने के लिए ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना आए हैं।

पहनने के लिए बैग खोला तब चोरी का पता लगा

आशा ने बताया कि हमने रविवार को राजगढ पहुंचकर बैग सहित अन्य सामान रख दिया था। हमें अंदेशा भी नहीं था कि चोरी हो गई। सोमवार को भाई की माता पूजन का कार्यक्रम था। सुबह जब तैयार होने के दौरान ज्वैलरी पहनने के लिए हमने बैग खोला तो उसमें से ज्वैलरी गायब थी। जिस स्थान पर ज्वैलरी रखी गई थी वह गायब थी। काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। साथ में मौजूद बच्चों से भी पूछा, लेकिन किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद हम शिकायत दर्ज कराने ब्यावरा सिटी थाने पहुंचे थे। वहां से हमें जीआरपी के लिए बोला गया। फिर जीआरपी थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है।

बैग के पास बैठे थे बच्चे

बताया गया है कि आशा अपने बेटे सक्षम 15 वर्ष, बेटी कृतिका 19 वर्ष व राजकुमारी अपने बेटे हार्दिक व भविष्य करीब 10-10 वर्ष के साथ राजगढ़ आ रही थी। ट्रेन में जिस बैग में ज्वैलरी रखी थी उसके आसपास 10-10 वर्ष के दोनों बालक बैठे हुए थे। परिजनों को आशंका है कि उज्जैन से बढऩे के बाद रास्ते में करीब 2 बजे के आसपास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

ये जेवरात हुए चोरी

रानी हार, करीब 10 तोला, -छोटा हार, तीन तोला, -चूड़ी छह, 11 तोला, झुमकी, एक तोला, अंगूठी 4, 10-10 ग्राम, चेन-2, 10-10 ग्राम की, चांदी की करदौनी दो, 250-250 ग्राम की, सहित अन्य जेवरात शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak