जबलपुर। जबलपुर में सुरक्षा संस्थान 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में आज सीबीआई की टीम पहुंची, जहां पर अधिकारियों ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर पूछताछ की है। हालांकि अभी तक मामले में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सीबीआई की टीम की फैक्टरी में पहुंचने के बाद से चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
खबर है कि आज खमरिया स्थित सुरक्षा संस्थान 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में आज सीबीआई की टीम पहुंची है। जहां पर टीम के अधिकारियों ने टेंडर सेल में पहुंचकर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए है। दोपहर 12 बजे के लगभग हुई कार्रवाई के दौरान फैक्टरी में हड़कम्प मचा रहा। यहां तक कि जब तक सीबीआई की टीम रही किसी को भी न अंदर आने दिया गया, न ही बाहर जाने दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन आज दिन चर्चाओं का माहौल बना रहा।
Tags
jabalpur