khabar abhi tak

एमपी : डिंडौरी में दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद 50 से ज्यादा ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के मेहंदवानी जनपद अंतर्गत ग्राम झामझोला में दसगात्र कार्यक्रम में खाना खाने से दर्जनों ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी सहित मंडला जिले के मोहगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक गांव के सुखचैन धुर्वे के घर दसगात्र का कार्यक्रम शुक्रवार को था। यहां ग्रामीणों ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी अपने अपने घर चले गए। इसके बाद रात 12 बजे के आसपास ग्रामीणों को उल्टी दस्त शुरू हो गए।

मोहगांव अस्पताल में 50 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है। इसी तरह मेहंदवानी अस्पताल में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने पुड़ी, सब्जी, दाल, चावल खाया था। खाने में ही गड़बड़ी थी, जिससे हालत खराब हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak