khabar abhi tak

एमपी : मैहर के तालाब में डूबी 3 बच्चियां, एक को बचाया, दूसरी की मौत, तीसरी की तलाश हो रही

मैहर। एमपी के मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा तालाब में आज शनिवार 18 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तीन बच्चियां नहाने के दौरान पानी में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि बीड़ी कॉलोनी पटेहरा निवासी पूनम चौधरी (उम्र 10 वर्ष) और शालू चौधरी (उम्र 17 वर्ष) सहित तीन बच्चियां तालाब में नहा रही थीं। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी बच्ची पूनम चौधरी को भी बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि, शालू चौधरी को गंभीर हालत में बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं तीसरी बच्ची की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak