khabar abhi tak

जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को दबोचा, दो लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर भी जब्त

जबलपुर। शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) द्वारा ट्रेनों अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की नींद का फायदा उठाते हुए यात्री सामानों की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से रेल पुलिस अधीक्षक रेंज जबलपुर चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए तीन चोरों से जीआरपी ने लगभग दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किये हैं।

जबलपुर जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि निगरानी शुदा बदमाश संजय उर्फ संजू मेश्राम उर्फ बंदर साई नगर काली मंदिर के पास मांडवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर,चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। मुखबिर सूचना पर तस्दीक की जाने पर संजय मराठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जहां आरोपित ने अपने साथियों नित्तू उर्फ नीतेश,राजू उर्फ राजकुमार के साथ मिलकर फरियादी का मशरूका यात्रा के दौरान चोरी करना स्वीकार किया जिनसे सघन पूछताछ किये जाने पर 12 नग सोने के गुरिया, एक सोने का मंगलसूत्र का पैण्डल,सोने के टॉप्स,चांदी की बिछिया,फरियादी के कपड़े कुल कीमत 2,07,700 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak