मंडला. एमपी के मंडला जिले में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। घुघरी थाना क्षेत्र के डोंगरमंडला घाट पर कटंगी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक देवेंद्र मरावी, सैनिक पवन सोनवानी और पायलट ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद निखिल धुर्वे और दिलीप पट्टा को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक मनीराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
madhya pradesh
