khabar abhi tak

एमपी : बारात घर की दीवार से टकराते ही बोलेरो चकनाचूर, 2 की मौत, 4 घायलों में से 2 गंभीर

 
बैतूल. एमपी के बैतूल जिले के सारणी स्टेट हाईवे पर गुरुवार 2 अप्रैल की देर रात करीब 11:15 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। हादसा गौठाना इलाके में हुआ, जहां एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर मन मंदिर लॉन  (बारात घर: की दीवार से जा टकराई।

मृतकों की पहचान अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के समय बारिश हो रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय हलकी बारिश हो रही थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बोलेरो (एमपी 48 टी 1317) सड़क किनारे लॉन के गेट की दीवार से टकराई मिली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और एयरबैग तक खुल गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित थी गाड़ी

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित था और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक रोमित उइके ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से जुड़े नहीं थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak