जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में गुरूवार 30 अप्रैल 2026 को माह अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 18 कर्मचारियों के सम्मान में आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल हेतु प्रशस्ति पत्र एवं सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ लोको पायलट पीआर मिश्रा, भोलाराम विश्वकर्मा, श्री विपिन टोप्पो, श्री एलविन, श्री परशुराम, श्री ब्रजेश श्रीवास्तव, श्री रामफल कोल, श्री विनोद कुमार मिश्रा, श्री राजकुमार यादव सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मंडल रेल प्रशासन द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं। इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से सफलतापूर्वक किए गए।इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

