जबलपुर. भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जबलपुर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें आज शुक्रवार 24 अप्रैल को 16 घंटे से भ ी ज्यादाकी देरी से चल रही हैं. जिससे यात्रियों को गर्मी और उमस में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. स्टेशन पर हालात ऐसे हैं कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है.
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस समर सीजन में हजारों स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन रेलवे का जो सुविधा प्रदान करने का उद्देश्य है, वह इसकी लेटलतीफी के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है. यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन सिर्फ चलाने के लिए ही ट्रेनें नहीं चलाए, उसकी पंचुअलिटी पर भी खास ध्यान दिया जाए, तभी उसका उद्देश्य सार्थक हो सकेगा.
कब आयेगी, कब गंतव्य में पहुंचेगी, कुछ नहीं पता
गाडिय़ों के विलंब की टाइमिंग समाचार लिखे जाने के समय तक की है. इसके समय में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ये गाड़ी जबलपुर के अलावा अन्य स्टेशनों पर कब आयेगी, किसी को कुछ नहीं पता, गंतव्य में कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी भी किसे के पास नहीं है.
घंटों लेट चल रहीं प्रमुख ट्रेनें
- 05558 एलटीटी-रक्सौल 16.15 घंटा.
- 01450 दानापुर-हडपसर 15.00 घंटा
- 05590 हडपसर-मुजफ्फरपुर 06.00 घंटा
- 01449 पुणे-दानापुर 3.30 घंटा.
- 05791 किशनगंज-उधना 6.45 घंटा.
- 03252 एसएमवीबी-दानापुर 10.20 घंटा.
- 01044 समस्तीपुर-एलटीटी 13.45 घंटा.
