khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल की 15 महिला रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए डबलूडबलूओ ने किया सम्मानित

जबलपुर पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन (डबलूसीआरडबलूडबलूओ) जबलपुर मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति पूनम खत्री तलरेजा, उपाध्यक्ष श्रीमति आभा रानी आनंद, सचिव श्रीमति निकिता सिन्हा, श्रीमति मरियम खान, श्रीमति दर्शिता श्रीवास्तव, श्रीमति सुचिता चौहान, श्रीमति सीमा पांडे, एवं श्रीमति सुधा तिवारी की उपस्थिति में सफल आयोजन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak