khabar abhi tak

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घड़ी नजदीक: डिजिटल और ऑफलाइन दोनों तरह से देखें स्कोर

 


जबलपुर। जबलपुर सहित मध्यदेश के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज या कल में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस बार सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया को आधुनिक बनाते हुए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का व्यापक उपयोग किया है, जिससे परिणामों को समय से पहले तैयार करने में मदद मिली है। इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

​ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

​परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां उपलब्ध CBSE 12th Result 2026 के सक्रिय लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। यह जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। वेबसाइट के अतिरिक्त डिजिटल माध्यमों जैसे DigiLocker और UMANG ऐप पर भी लॉगिन करके छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड और सेव कर सकेंगे।

​बिना इंटरनेट के भी मिलेगी अंकों की जानकारी

​ग्रामीण क्षेत्रों और कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में रहने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं। बोर्ड ने ऑफलाइन विकल्पों को मजबूत किया है ताकि स्लो इंटरनेट की समस्या आड़े न आए। छात्र अपने मोबाइल से एक निर्धारित प्रारूप में एसएमएस लिखकर 7738299899 पर भेज सकते हैं और तुरंत अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आईवीआरएस सेवा के माध्यम से भी कॉल करके अंकों की जानकारी ली जा सकती है। पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार बोर्ड ने मई के मध्य में परिणाम जारी किए थे, लेकिन इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही नतीजे आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak