khabar abhi tak

एमपी में 12 लाख कर्मचारियों का 3 प्रतिशत बढ़ा,4,230 रुपए तक बढ़ेगा वेतन, एरियर 6 किस्तों में, मई में मिलेगी बढ़ी सैलरी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) देने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ पैसा अप्रैल के वेतन के साथ मई में मिलेगा।

                                   कर्मचारियों को अब 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं पेंशनर्स को यह लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा। एरियर जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का मिलेगा। लेकिन यह राशि एक साथ नहीं बल्कि 6 किस्तों में दी जाएगी। ये किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में दी जाएंगी। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी हर महीने करीब 465 रुपए से 4230 रुपए तक बढ़ेगी। वहीं एरियर के रूप में 4185 रुपए से 38,070 रुपए तक मिलेंगे। मध्य प्रदेश में करीब 12 लाख कर्मचारी हैं। इनमें 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। पेंशनर्स को भी 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। इस फैसले से सरकार पर करीब 2450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak