khabar abhi tak

नर्मदा नदी में नाव पलटने से 10 पर्यटक डूबे, सभी को बचाया, दो की हालत गंभीर

खंडवा. एमपी के धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में शुक्रवार 10 जुलाई को नर्मदा नदी में नाव पलटने से झारखंड के रहने वाले 10 श्रद्धालु डूब गए। सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण नौका विहार के दौरान नाव का अचानक एक चट्टान से टकराना था।

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे की है। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नवीन घाट के पास हादसा हुआ है। नाव में झारखंड के रांची का परिवार था, जो करीब 52 लोगों का जत्था लेकर ओंकारेश्वर आया हुआ था। सभी लोग अलग-अलग घूम रहे थे। इसी दौरान 10 लोग नाव में सवार होकर ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नवीन घाट के पास नाव एक चट्टान से टकरा गई। टक्कर लगने से 225 नंबर की लकड़ी की नाव का पटिया टूट गया।  जिससेे उसमें पानी भर गया, जिससे नाव पलट गई। नाव में सवार सभी 10 लोग डूब गए। मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इनमें 8 लोगों की हालत ठीक है। दो लोग ज्यादा पानी निगल चुके थे, उनके फेफड़ों में पानी भर गया है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak