khabar abhi tak

WCRMS ने किया नारी शक्ति को नमन : महिला सम्मेलन में उमड़ा महिला रेल कर्मियों का सैलाब, विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेता पुरस्कृत

जबलपुर. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ  (डबलूसीआरएमएस) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेल महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से तीन दिवसीय महिला सम्मेलन का विगत दिवस उमंग समुदायिक भवन में रंगा रंग समापन हुआ। 

प्रथम दिन रंग पंचमी के शुभअवसर पर रेल कर्मी महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर रंग गुलाल लगा नृत्य कर सेलीब्रेट किया। 10 मार्च को मेंहदी, रंगोली, हेयर स्टाइल ग्रुमिंग प्रतियोगिताए, आयोजित हुई । रंगोली में सपना कुपाले प्रथम, रिनी सोनी द्वितीय, सोनाली ने तृतीय, मेंहदी में विशाखा पटेल को प्रथम आकांक्षा को द्वितीय, रामेश्वरी ने तृतीय, हेयर स्टायलिंग ग्रुमिंग में निशा गौतम प्रथम, रिनी सोनी द्वितीय, किरन कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

महिला उपाध्यक्ष श्रीमति सविता त्रिपाठी ने स्वागत भाषण में कहा कि संघ रेल कर्मी महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए दिन रात काम कर रहा है। समापन समारोह महामंत्री श्री अशोक शर्मा, मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मनजीत कौर प्रमुख वित्त सलाहकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति पूर्णिमा जैन डिप्टी सीपीओ, ललिता लाल सहायक नर्सिंग ऑफिसर, श्रीमति विनीता सिंह यादव (जिला सचिव) महिला कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला की गरिमायी उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि संघ हमेशा से महिला रेल कर्मियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रहा है। सैकड़ो महिला कर्मियों का कैडर चेंज करवाया। कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाएं उपलबध करवाई अन्य ज्वलंत मांगों पर संघर्ष कर रहे हैं। अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं के रेल प्रगति में योगदान को सराहा. साथ ही अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खचाखच भरे हॉल में उपस्थित सैकड़ों महिलाओंं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओ को शानदार उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती, हर्ष वर्मा, सतीश कुमार, रोशन सिंह यादव, दुर्गा तिवारी, डॉली सक्सेना, बॉबी धोलपुरे, भूपत सिंह, देवी यादव, शरद कुमार, अफजल हाशमी, अंकित कुमार, रवि पाल, रवि नायडू, संगीता गुहरा, अपराजिता सिंह, दीपक केसरी, वंदना, माधुरी मिश्रा, निशा मालया, सिया पचैरी, राखी जाटव, सरला दीपिका डिंपल, चंद्रकला, निशा, कमला रिन्नी, रामेश्वरी, संगीता सिंह, सपना, मन्नू, मोना, विद्या , अनिता, समेत सैंकड़़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन धीरज अग्रवाल ने किया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak