छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में बहुचर्चित कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में SIT ने आज एक और कार्रवाई की है। कफ सिरप के सेवन से 24 बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में SIT ने अहम साक्ष्यों के आधार पर परासिया के दो और डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर है कि 24 मासूम बच्चों की जान लेने वाले इस जहरीले कफ सिरप मामले की SIT लगातार और सघन जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर टीम ने आज परासिया के डॉ अमन सिद्दीकी व डॉ एसएस ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। अपने मासूम बच्चों को खोने के बाद लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहे पीडि़त परिवारों ने इन नई गिरफ्तारियों के बाद कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
6 महीने से जेल में बंद हैं 9 आरोपी, अब और तेज होगी जांच-
इस मामले में पुलिस व प्रशासन पहले ही सख्त रुख अपना चुका है। इससे पहले भी मामले में परासिया के ही डॉ प्रवीण सोनी सहित कुल 9 आरोपी पिछले करीब छह महीनों से जेल की सलाखों के पीछे हैं। अब इन दो नए डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि इस पूरे नेक्सस को लेकर जांच और कार्रवाई में और तेजी आएगी।
Tags
chhindwada