khabar abhi tak

फॉलोअप : शराब पीने एक हजार नहीं देने पर छोटी ओमती पर हुआ था बवाल, चले थे पत्थर


जबलपुर।
छोटी ओमती में बुधवार की रात एक समाज के दो गुटों के द्वारा पथराव किए जाने की वारदात सामने आई थी। जहां देर रात बेलबाग के रहने वाले शुभम सोनकर ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में यह सामने आया है कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए एक हजार रूपए मांगे थे, जिसे नहीं देने पर मारपीट और पथराव किया गया था।

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शुभम सोनकर अपने भाई आयुष के साथ छोटी ओमती कदम तलैया, लक्ष्मी चिकन शॉप के सामने खड़ा था। तभी आरोपी अप्पा और अंशुल ने उनसे शराब के लिए 1000 रुपये मांग। रूपये देने से मना करने पर दोनो ने गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। मौके पर अप्पा ने आयुष पर पत्थर से हमला किया था। पथराव से चेहरे पर चोट आई थी। इधर, झगड़े का सुनते ही दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए थे। मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak