जबलपुर। स्वच्छता सर्वेचण में नंबर वन दिखाने की होड़ ऐसी चल रही है कि हर किसी को सफाई नजर आ रही है लेकिन हकीकत कोसों दूर हैं, जहां निचले स्तर पर सफाई व्यवस्था चोपट है। मॉनीटरिंग पर फोकस नहीं हो रहा है, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं।
' खबर अभी तक ' के पास ऐसे दो वीडियो और फोटो भेजी गई है, जिसमें नगर निगम के सफाई विभाग की पोल खोली जा रही हे। शास्त्री ब्रिज के नीचे और गुरंदी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि इन जगहों पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। कचरा उठाया नहीं जा रहा है। इस कचरे मे आवारा जानवरों ने अपना ठिकाना बना लिया है। इससे ये कचरा क्षेत्र में फैल रहा है।
गौरतलब है कि कचरे पर विशेष फोकस करते हुए निगमायुक्त सहित अन्य अफसर मैदान में उतरे हैं। यहां तक तड़के संभावित स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी कचरे के ढेर से इनकी कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ रही है। जानकार कहते हैं कि जिन स्थानों पर संबंधित अफसर पहुंचे हैं, उन जगहों को चकाचक कर दिया गया है लेकिन जहां ये लोग नहीं पहुंच रहे हैं उन जगहों के हालात जस के तस हैं।
शास्त्रीब्रिज
शास्त्री ब्रिज के नीचे अघोषित रूप से बना लिया गया डंपिंग जोन लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इसके पास ही नरसिंह मंदिर भी है। इन जगहो पर आवारा जानवरों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
गुरंदी
गुरंदी मछली मार्केट के बाजू से कचरा डंपिंग जोन स्वच्छता सर्वेक्षण को मुंह चिढ़ा रहा है। यहां कचरा ज्यादा होते ही अज्ञात लोग इसमें आग लगा रहे हैं। इससे आसपास दुकानें होने की वजह से आग का खतरा बना हुआ है।

