भाजपा नेता ने कहा, तुम्हे औकात दिखाना पड़ेगी-
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत ने भी कथित तौर पर पुलिसकर्मी से कहा कि तुम पब्लिक सर्वेंट हो, तुम्हें तनख्वाह हमारी सरकार देती है। तुम्हें औकात दिखाना पड़ेगी। कुछ देर तक मौके पर झड़प जैसी स्थिति बनी रही हालांकि पुलिस टीम ने संयम रखा।
पदाधिकारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप-
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने दावा किया कि पुलिस ने परिचय देने के बाद भी उनके साथ अभद्रता की। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं था, जिससे विवाद बढ़ा।
TI ने कहा, अब वैध दस्तावेज के बाद ही मिलेगा वाहन
इस घटनाक्रम के बाद थाना प्रभारी अमृत लाल गवरी ने बताया कि फिलहाल पदाधिकारियों पर कोई सीधी कार्यवाही नहीं की गई है। उन्हें समझाइश देकर मौके से जाने दिया गया। हालांकि चेकिंग के दौरान जब्त वाहन को वैध दस्तावेजों की जांच के बाद ही छोड़ा जाएगा। हंगामे के बाद पदाधिकारी काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठकर वहां से रवाना हो गए।