khabar abhi tak

रेल न्यूज : मेगा ब्लाक, जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर शार्ट टर्मिनेट, रीवा-इतवारी एक्सप्रेस छिंदवाड़ा होकर चलेगी

जबलपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-4 पर वॉशेबल एप्रॉन अधोसंरचनात्मक कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित एवं शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है। 

पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रभावित ट्रेनों का विवरण 

1- दिनाँक 02 मई से 18 मई 2026 तक रीवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन 08 ट्रिप वाया जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा होकर गंतव्य को जाएगी चलेगी। 

2- दिनाँक 03 मई से 19 मई 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 08 ट्रिप वाया छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर होकर गंतव्य को जाएगी चलेगी। 

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट/आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

1- गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 03 मई से 22 मई 2026 तक बिरसोला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बिरसोला से गोंदिया  के मध्य निरस्त रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 51708 गोंदिया-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन दिनाँक 03 मई से 22 मई 2026 तक बिरसोला रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोंदिया से बिरसोला के मध्य निरस्त रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए उक्त ट्रेनों की उचित जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा, एनटीईएस, रेल मदद 139 से प्राप्त कर यात्रा करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak