पुलिस को पूछताछ में आकाश आदिवासी ने बताया कि मां सूरज रानी उम्र 42 वर्ष देर रात घर के बाहर आंगन में सो रही थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर खौलता पानी डाल दिया। पानी गिरने से सूरज रानी बुरी तरह झुलस गईं और उनकी चीख सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्काल सूरज रानी को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आज दोपहर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत देखते हुए भरती कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला चेहरे से लेकर पैरों तक बुरी तरह झुलस गई है। शरीर के कई हिस्सों से मांस तक निकल गया है। अभी वे कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर किस कारण से अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर खौलता पानी डाला। महिला के बेटे आकाश ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था फिर भी यह कृत्य किया गया है।