जबलपुर। चैट्रीचंद महोत्सव पर संस्कारधानी जबलपुर में मंगलवार 17 मार्च को रन फॉर मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। भरतीपुर झूलेलाल मंदिर से रन फॉर मैराथन प्रारंभ हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सिंधु भवन घंटाघर में समाप्त हुई।
इस मौके पर सिंधी समाज के लोगों द्वारा आयोलाल झूलेलाल गीतों पर झूमते नाचते सपरिवार इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में लक्की ड्रा के साथ विजेता हुए लोगों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के स्वामी प्रदीप महाराज, विजय रोहाणी, उमेश पारवानी, राजकुमार कंधारी, दिलीप तलरेजा, विजय पंजवानी के साथ सभी समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे.
