जबलपुर। एमपी के जबलपुर में विधवा महिला का अपहरण कर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला जब भेड़ाघाट बायपास से पैदल अपने घर जा रही थी, इस दौरान पड़ोस में रहने वाले संजू व दीपक नामक युवक आए और घर छोडऩे का कहकर नेगई गांव मझौली ले गए। जहां पर महिला के साथ बारी बारी से रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों को शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि वह भेड़ाघाट बायपास से पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान घर के पास रहने वाले दो युवक दीपक व संजू मोटर साइकल से आए और यह कहते हुए बाइक में बिठा लिया कि घर छोड़ देगें। इसके बाद दोनों युवक धमकी देते हुए अपने साथ नेगई गांव मझौली ले गए। जहां पर तालाब के किनारे दोनों ने अश£ील करते शुरु कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर दोनों ने हाकी से बुरी तरह पीटा, इसके बाद बारी बारी से रेप किया। रेप के बाद बाइक में बिठाकर पाटन बायपास पर लाकर छोड़ दिया। जाते जाते दोनों युवकों ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगें। किसी तरह महिला अपने परिचितों की मदद से मझौली थाना पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी। पुलिस ने महिला की हालत को देखते हुए इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।