khabar abhi tak

एमपी कैबिनेट ने बदनावर-टिमरनी 4-लेन, चिमनगंज मंडी चौराहा-इंदौर 2-लेन, माइक्रो सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी

 
भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सरकार की मंगलवार, 17 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें बदनावर-टिमरनी 4-लेन, चिमनगंज मंडी चौराहा-इंदौर 2-लेन और पनवार माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई.

एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्याप ने बताया केंद्र से थांदला के पास बदनावर-टिमरनी फोरलेन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोडऩे की मंजूरी मिली है। जिस पर 3 हजार 839 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 2027 तक सिंहस्थ से पहले तक यह काम पूरा किया जाना है। लोक निर्माण विभाग के कामों को निरंतरता दी गई है। जिस पर 4 हजार 525 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

क्राउड मैनेज करने बनाएंगे साढ़े 5 किमी लंबा टू-लेन

सिंहस्थ 2028 के तहत उज्जैन में चिमनगंज मंडी चौराहा से इंदौर रोड तक एक एलिवेटेड टू-लेन रोड का निर्माण होगा। 945 करोड़ रुपए की लागत से साढ़े पांच किलो मीटर टू लेन बनेगा। ये टू-लेन सिंहस्थ के क्राउड को मैनेज करने वाले मुख्य मार्गों के रूप में उपयोग किया जाएगा।

सिंचित रकबा होगा 92 प्रतिशत

रीवा जिले के पनवार माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली है। 7530 हेक्टेयर में सिंचाई। 37 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। 228 करोड़ रुपए की लागत से परियोजना का काम होगा। उपलब्ध सिंचित कृषि भूमि 92 प्रतिशत हो जाएगा। 

हर पंचायत में वॉलमेन सहित अन्य सम्मानित होंगे 

8 मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव हर गांव में मनेगा। हर पंचायत के दो-दो गांव चिह्रित करेंगे। वॉलमेन समेत सभी को सम्मानित करेंगे। 19 मार्च को गुढ़ी पड़वा से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू होगा। नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak